शहर के ट्रांसपाेर्ट नगर थाना प्रभारी विकास सहारण पर एक युवती ने वाहन चैकिंग के दाैरान दस्तावेज दिखाने के बाद भी चालान बनाने व मारपीट के आराेप लगाते हुए बुधवार काे एसपी काे ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता करने के भी आराेप है।
साथ ही जबरन थाने ले जाकर लिखित में माफीनामा लिखाने के भी आराेप है। शहर के राजेंद्र नगर इलाके में जगदीश विहार निवासी प्रियंका भाटी ने एसपी काे दिए ज्ञापन में बताया कि वह आर्टिस्ट है, जाे बुधवार शाम काे साेजत में एक कार्यक्रम में भाग लेकर कार से पाली में अपने घर लाैट रही थी।
रास्ते में अचानक तबीयत खराब हाेने पर कार रुकवा कर वह नीचे उतरी, जबकि चालक सुनील बाेराणा कार में ही बैठा था। इस दाैरान टीपी नगर थाना प्रभारी विकास सहारण टीम के साथ वहां पहुंचे और कार के कागजात दिखाने काे कहा। चालक ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस देते हुए एम परिवहन एप से कार की आरसी दिखाई, लेकिन उन्हाेंने चालक काे माेबाइल जब्त कार का चालान बनाया।
आराेप है कि इस कार्रवाई का युवती ने विराेध किया ताे थाना प्रभारी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया। युवती का आराेप है कि उसने इस घटना का माेबाइल से बनाया ताे थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी भड़क गए और उसका माेबाइल छिनते हुए मारपीट की। ज्ञापन में आराेप बाद में थाना प्रभारी युवती व कार चालक काे थाने ले गए और शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार करने की धमकी दी।
^सर्वाेदय नगर इलाके में संदिग्ध कार काे खड़ी देख कागजात मांगे थे। चालक ने इसका विराेध किया और युवती ने भी पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। कार का चालान बनाया गया। किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। पता नहीं युवती ऐसे आराेप क्याें लगा रही है।
विकास सहारण, थाना प्रभारी टीपी नगर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ