जहां एक ओर राज्य सरकार की ओर से कोरोना को देखते हुए स्कूल, कऍलेज, कोचिंग समेत सभी शैक्षणिक गतिविधियों को 30 नवंबर तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं तथा मुख्य सचिव की ओर से जिला कलेक्टरों को धारा 144 लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं दूसरी ओर समीपवर्ती पिपलोद स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों की लगातार कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कक्षा संचालन के दौरान बच्चे बिना मास्क के बैठे नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार प्राचार्य की ओर से यहां पर लगातार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्राचार्य श्याम सुंदर ने बताया कि कक्षा नौ से 12वीं तक के बच्चों को परामर्श के लिए बुला रहे हैं, नियमित कक्षाएं नहीं लगाई जा रही हैं। जिसके लिए अभिभावकों से सहमति पत्र भी भरवाए हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ