ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शहर स्थित ध्यान केंद्र में दीपोत्सव और भाई दूज का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ध्यान केंद्र की संचालिका बी के सरोज ने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधेरे पर उजाले की जीत या असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। हमें जीवन में बुराइयों को समाप्त करने के लिए ज्ञान, उत्साह का उजियारा लाना है।
वहीं बीके सुधा पांडे ने कहा कि ध्यान केंद्र की यही विशेषता है कि यहां पर हर त्योहार और पर्व पर सभी श्रद्धा और उत्साह से एकत्रित होकर एक साथ त्योहार और पर्व मनाते हैं। ध्यान केंद्र पर पहले मुरली क्लास हुई और उसके बाद सभी ने राजयोग किया। इस अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं ने अपने ध्यान के बारे में अनुभव सुनाए और जीवन में आए बदलाव के बारे में बताया। बाद में सभी ने गीत और भजन प्रस्तुत किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ