पुरानी रंजिश के चलते वाहन और ठेले जलाए, लाखों का नुकसान

महावीरनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते मकान के बाहर खड़ी बाइक व ठेले में आग लगा दी। आगजनी से लाखों का नुकसान हो गया। मकान के चौक में खड़ी दो मोटरसाइकिल, दो हाथ ठेले व एक बक्सा जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। हरिओम नगर कच्ची बस्ती निवासी नागराज स्वामी ने मामले में महावीरनगर थाने में शिकायत दी। इसमें कहा कि वह मजदूरी करता है, पत्नी झाड़ू पौछा लगाती है। गुरुवार रात परिवार चौक में उसकी व भतीजे पवन की एक बाइक खड़ी थी। पास में दो हाथ के ठेले और बक्सा भी था।

देर रात 3 बजे कुछ बदमाशों ने चौक में आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिले, हाथ ठेले व बक्सा पूरी तरह जल गया। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वो घर में से बाहर निकला तो सामानों में आग लगी हुई थी। सभी ने मिलकर आग बुझाई।
दोनों पक्षों को किया पाबंद, जांच कर रहे हैं

महावीरनगर सीआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि नागराज स्वामी के बेटे ने कुछ दिनों पहले एक युवक की बाइक को आग लगा दी थी। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। राजीनामा इस शर्त पर हुआ कि वो बाइक के पैसे देगा और उससे ठीक करवाउंगा। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया तो दूसरे पक्ष ने इसके घर जाकर आग लगा दी। दोनों ही पक्षों ने कानून का उल्लघंन किया है। पुलिस दोनों ही पक्षों को पाबंद करवाएंगी और मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Vehicles and vehicles burned due to old envy, loss of millions


टिप्पणियाँ