शहर के पृथ्वीराज नगर इलाके में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गत दिनों अपनी पत्नी के खिलाफ पहली शादी को छुपाने का आरोप लगाते हुए कुड़ी भगतासनी थाने में केस दर्ज कराया। इस मामले में उस शख्स के खिलाफ भी तीन शादियां करने का आरोप लगाते हुए महिला ने इसके सबूत भी दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पाली रोड पृथ्वीराज नगर निवासी राजकुमार ने गत दिनों अपनी पत्नी मंजू के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था।
पति की यह कारस्तानी सार्वजनिक होने पर सारण नगर निवासी रामनिवास चौधरी की पुत्री व प्रकरण में पीड़िता मंजू चौधरी सामने आई। उसने राजकुमार के पहले से दो शादियां होने के दस्तावेजी साक्ष्य भी दिखाए। इन्हीं में एक दस्तावेज है इंटरनेशनल स्तर पर काम करने वाली संस्था सहज मैरिज मुंबई के। सहज की ओर से महिला थाना को भेजी गई सूचना से भी इसकी पुष्टि होती है कि राजकुमार ने विदेश में रहते हुए खुद के रिश्ते के लिए आवेदन किया था।
सहज मैरिज ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 26 दिसंबर 2015 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी निर्मन नागरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 27 अन्य जोड़ों के साथ राजकुमार चौधरी व अश्विनी रासकर की शादी करवाई थी। इसी, तरह राजकुमार की इससे पहले 19 जुलाई 2010 को पहली शादी नागौर निवासी आरती काला के साथ हो चुकी थी। यानि एक के बाद दूसरी और फिर तीसरी शादी मंजू के साथ की। आरती के साथ शादी के बाद राजकुमार के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ था। उस केस में पुलिस ने उसे अमेरिका से लौटते ही दिल्ली से गिरफ्तार भी किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ