रास्ता रोक मारपीट के बाद बाइक व मोबाइल लूटे

आगोलाई निवासी एक व्यक्ति ने 6-7 जनों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला बालेसर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी दीपसिंह भाटी ने बताया कि घेवरराम पुत्र सोमाराम गवारिया ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मनोहरराम गवारिया व 6-7 जनों ने मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की। उसका मोबाइल व बाइक छीन कर ले गए।
महिला के साथ मारपीट
बालेसर दुर्गावतां निवासी एक महिला ने चार जनों के खिलाफ मारपीट कर लज्जा भंग करने का मामला बालेसर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी दीपसिंह भाटी ने बताया कि महिला ने बताया कि गोपाराम पुत्र हीराराम ,राजुराम, पुखाराम, कबाराम पुत्र भीखाराम निवासी बालेसर दुर्गावता आए व मेरे साथ मारपीट कर लज्जा भंग की। बीच बचाव करने आए पति व बेटी को भी पीटा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ