रोक के बावजूद नहीं रुके, रात-रात में छोड़ दिये करोड़ों के पटाखे, खूब हुआ धूम-धड़ाका

लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
सरकार के प्रतिबंध के बावजूद शनिवार की रात शहर में खूब धूम धड़ाका रहा। दीपावली पूजन सम्पन्न होने के बाद आतिशबाज़ी का जो दौर शुरू हुआ वह सुबह तक जारी रहा।
बता दें सरकार ने आतिशबाजी के विक्रय और उपयोग पर पूर्ण रोक लगा रखी थी। जुर्माने का का प्रावधान भी कर रखा था, लेकिन लोग बेरोक-टोक आतिशबाजी कर रहे थे। जिला प्रशासन ने आतिशबाज़ी की रोकथाम के लिए टीमें भी लगा रखी थी। कई थानों के पास भी पटाखे छूटे।
जानकारों का कहना है कि प्रतिबन्ध के बावजूद में शहर में जमकर पटाखे बेचे गए। जिस तरह रात भर धूम धड़ाका रहा, ऐसा माना जा सकता है कि करोड़ों रुपये के पटाखे खरीदे और छोड़े गए।

Related Posts



टिप्पणियाँ