आरयू: बीएससी फाइनल ईयर का रिजल्ट जारी

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने गुरूवार काे बीएससी फाइनल ईयर का रिजल्ट भी जारी कर दिया। इससे पहले बीकाॅम फाइनल का रिजल्ट जारी हाे चुका है। अब बीए व पीजी फाइनल के रिजल्ट जारी हाेंगे। बीकाॅम, बीएससी फाइनल ईयर के छात्र 15 दिन के अंदर पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी नियमाें के अनुसार छात्र मुख्य एवं ड्यू परीक्षा में 25 प्रतिशत पेपर में ही पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। जिसके लिए प्रति प्रश्न पत्र 350 रुपए फीस देनी हाेगी। पुनर्मूल्यांकन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हाेगी। हार्ड काॅपी भी छात्रों काे ही रखनी हाेगी। गाैरतलब है कि यूजीसी और सरकार के निर्देशों के बाद सितंबर में यूजी, पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं कराई गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ