अनन्तपुरा क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस्तगासे के आधार पर केस दर्ज किया है। अनन्तपुरा निवासी 45 वर्षीया परिवादिया ने रिपोर्ट में कहा है कि 30 सितम्बर को वह परिवार के साथ घर पर सो रही थी। रात 12 बजे घर की घंटी बजाई, पति गेट खोलने गया तो वहां भीड़ देखकर उसने गेट नहीं खोला।
इसके बाद उसकी बहू ने जाकर गेट खोला और बाहर खड़े सभी 25-30 लोगों को अन्दर बुला लिया। घर में घुसते ही बदमाशों ने सामनों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया और ऐसा करने के मना किया तो बहू सहित अन्य लोगों ने मारपीट की। लूटपाट व छेड़छाड़ की। वे बहू के साथ रुपए जेवर व कीमती सामनों से भरे सूटकेस लेकर चले गए और पुलिस को सूचना देने पर भी पुलिस ने कुछ नहीं किया। पुलिस ने मामले में बहु समेत 10-15 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ