आकृति कला संस्थान ने वकील कॉलोनी में दीपावली पर्व का आयोजन किया। जिसमें शहर के सभी नवोदित युवा कलाकार शामिल हुए। इस साल प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने के लिए पटाखे नहीं जलाने का भी संकल्प लिया। संस्थान सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि दीपिका पाराशर, अक्षी मेहता, रियल मेहता, कामाक्षी श्रृंगी, अनुकृति जैन, अनुश्रुति जैन, अदिति शर्मा, माही मून्दड़ा, कृतिका सोमानी, कोमल आचार्य, सेजल जैन एवं कशिश मौजूद रहे।
तेलीखेड़ा में बच्चों को मिठाई बांटी... आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तेलीखेड़ा में बच्चों को मिठाई बांटी। आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर जितेंद्र ने कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक किया। अंतिमा जोशी ने बताया कि लायंस क्लब सीईओ उषा अग्रवाल ने बच्चों को दीपक एवं मास्क वितरित किए। विद्या खत्री, नीलू, जितेंद्र जोशी, प्रह्लाद तेली, किशन तेली, दीपेश जोशी ने सेवाएं दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ