दीपाेत्सव पर्व के तहत रूपचाैदस तिथि शुक्रवार शाम काे शुरू हाे गई। जाे शनिवार काे दाेपहर बाद तक रहेगी। रूप चाैदस तिथि शुरू हाेने के साथ ही शहर के कई मंदिराें में हनुमानजी की प्रतिमाओं का आकर्षक शृंगार किया गया। जहां पर साेशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्ताें काे दर्शन कराए गए। महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
मौरी के हनुमानजी मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि यहां पर शाम को रूपचौदस तिथि शुरू होने के साथ ही मंदिर पर हनुमानजी की प्रतिमा का स्वर्ण शृंगार दर्शन शुरू कर दिए गए। जाे साेशल डिस्टेंसिंग के साथ मध्य रात्रि तक जारी रहे।
वहीं किशोरपुरा स्थित धार का अखाड़ा हनुमान मंदिर व्यवस्थापक अमर सिंह ने बताया कि रूप चौदस महोत्सव में प्रात मंगला आरती रुद्राभिषेक शाम काे स्वर्ण शृंगार के दर्शन के साथ शुरू हुए। कथा व्यास जोगेंद्र सिंह ने हनुमान चरित्र कथा का आयोजन सायं 6 बजे से 8 बजे तक किया। कथा के बाद 9 बजे हनुमान महाराज की 108 दीपों से महाआरती की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ