मुजीब आजाद चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

गांधीवादी विचारक मुजीब आजाद को स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय गौरव अवार्ड 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया है।
आचार्यकुल वर्धा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुजीब आजाद सहित देश के छह प्रमुख विद्वानों को यह सम्मान दिया गया हैं। जिनमें लेखिका डॉ. सुजाता चौधरी (भागलपुर), दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. सौरभ वाजपेयी, समाजसेवी व गांधीवादी संजय रॉय (बनारस), जलपुरुष राजेंद्र सिंह (मैग्सेसे पुरस्कार विजेता), डॉ. सुभाष बल्हारा (इंदिरा गांधी अवॉर्ड), प्रोफेसर माया मलिक चेयरपर्सन चौधरी, रणबीर सिंह पीठ मदविवि रोहतक है।

जिन्हें गांधीवादी मूल्यों पर निरंतर सक्रियता से देश में उत्कृष्ट कार्य करने पर अवार्ड के लिए चुना गया हैं। विदित रहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सहयोगी रहे स्वतंत्रता सेनानी व संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की जयंती पर रोहतक हरियाणा में चौधरी रणवीर सिंह समाधि स्थल पर भारतीय युवा शक्ति हरियाणा युवा शक्ति व राष्ट्रीय युवा योजना की ओर से चौधरी रणबीर सिंह राष्ट्रीय अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इसके चौधरी हुड्डा के पुत्र और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, चौधरी रणबीर सिंह के पोत्र राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा परिवार उपस्थित रहा गया।
इस माैके पर विधायक डाॅ. रघुबीर सिंह कादयान, जगबीर मलिक, रावदान सिंह, बीबी बतरा, शकुंतला खटक, इन्दुराज नरवाल के अलावा पूर्व राज्यसभा सदस्य शांतिलाल बतरा, पूर्वमंत्री सुभाष बतरा व पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, सुखबीर फरमाणा व संत कुमार, चक्रवर्ती शर्मा, बाबा कालीदास, कपूर नरवाल, सत्यप्रकाश कौशिक, नरेंद्र यादव मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ