गाेपाष्टमी पर सात गाैशालाओं में उपलब्ध कराईं सब्जियां,गायाें की पूजा-अर्चना कर समृद्धि की कामना, कई जगह हुए अन्नकूट उत्सव
श्री अग्रोहा बन्धु पश्चिम क्षेत्र संस्था व एबीपीएस महिला समिति अजमेर की ओर से शहर की सात गौशालाओं ऋषि उद्यान, श्री पुष्कर आदि गौशाला पुष्कर रोड, श्री आनंद गोपाल गौशाला बड़ी नागफणी, बद्री विशाल मंदिर गौशाला छोटी नागफणी, सीता गौ शाला पहाड़गंज, श्री पुष्कर आदि गौशाला लोहागल रोड, ज्ञानोदय तीर्थ क्षेत्र नारेली गौशाला की 2460 से अधिक गायाें के लिए 2980 किलो सब्जियां उपलब्ध कराई गई।
अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मित्तल और महिला समिति अध्यक्ष ज्योत्सना जैन मित्तल के अनुसार निवर्तमान पार्षद महेंद्र जैन मित्तल, हरीश शर्मा, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश गर्ग गोटेवाला, जगदीश ऐरन, राजेन्द्र पी मित्तल, मनीष बंसल, बाबूलाल टाक ने गायाें काे सब्जियां अर्पित की। छोटी नागफणी स्थित बद्री विशाल मंदिर के महंत भगवान दास महाराज ने गोपाष्टमी पर गौ माता की पूजा कराई। सचिव दिनेश जैन गोयल और कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल ने बताया कि पुनीत कार्य में मुकेश डाणी, ऊषा, कौशल्या गर्ग, मधु-अतुल पाटनी, अनीता शर्मा, सहित अन्य का सहयोग रहा।
ह्यूमन राइट वाॅइस संस्था व राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो : कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर गायों व बछड़ों के लिए हरा चारा, रिजका व गुड़ उपलब्ध कराया गया। कबूतरों के लिए 25 किलो मक्की श्वानों को टोस्ट खिलाकर सेवा की गई। अनिल गर्ग, हर्ष बंसल, योगेश अग्रवाल, का सहयोग रहा।
अग्रवाल समाज : अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि स्वर्गीय रत्न ज्योत धर्मपत्नी स्वर्गीय राधाकिशन अग्रवाल की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र हरिराम अग्रवाल व अनिल अग्रवाल (बंसल) व उनके परिवार ने सीता गौशाला, आशागंज में एक टेंपू हरा चारा रिजका अर्पित किया।
गायों के शेड का लोकार्पण-श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज पर रविवार काे गौमाताओं के लिए 130 फ़ीट लंबे शेड का लोकार्पण किया गयाl इसके बाद समाजसेवी श्रवणी देवी गोयल धर्मपत्नी स्व. शिवशंकर गोयल के द्वारा गोबर से गोकास्ट (गोबर की लकड़ी) बनाने की मशीन का पूजा-अर्चना कर मुहूर्त किया गया। प्रबंधक मनोज सिंघल ने बताया तुलसी सेवा संस्थान की अाेर से गायाें काे लापसी व हरा चारा रिजका अर्पित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गिरधारी मंगल, विष्णु गर्ग, सुनील पेसवानी, दिनेश परनामी, सुरेश मंगल, घनश्याम गुप्ता किशन बंसल आदि गौ भक्त मौजूद थे।
पंचशील में मनाया अन्नकूट उत्सव, लगाया भोग
शिव शक्ति मंदिर समिति, अजमेर के तत्वावधान में रविवार काे शिव शक्ति मंदिर, सेक्टर 4, पंचशील में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से शिव शक्ति मंदिर में शिवजी का अभिषेक व शृंगार और शाम 5.30 बजे आरती के बाद अन्नकूट भोग प्रसाद वितरण किया गया। कोरोना महामारी के चलते अन्नकूट प्रसाद वितरण आगमन-प्रस्थान के द्वारा ही किया गया। सभी कॉलोनीवासियों ने मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए अन्नकूट ग्रहण किया। इधर बलदेव नगर में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ