शहर की सफाई व्यवस्था देखने स्कूटर पर घूमे महापौर राजीव, नालियां जाम, कचरे के ढेर देख जताई नाराजगी, चेतावनी दी
शहर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए दक्षिण के महापाैर राजीव अग्रवाल ने शनिवार काे दक्षिण निगम क्षेत्र के सेक्टर 13 के छावनी इलाके से निरीक्षण शुरू किया। सुबह 7.30 बजे वे स्कूटर से सेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां सीएसआई सुरेश पचेरवाल से सेक्टर के तहत आ रहे सातें वार्डाें की जानकारी ली। हाजरी रजिस्टर चैक किया।
सीएसआई काे स्कूटर पर साथ लेकर वार्ड 15 में पहुंचकर निरीक्षण शुरू किया और दाेपहर 1 बजे तक 4 वार्डाें का दाैरा किया। इस दाैरान कुछ स्थानों पर कचरे के ढेर लगे हुए थे, वहां के कर्मचारियाें ने कहा कि इस कचरे काे उठाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगेंगे।
इस पर महापाैर ने नाराजगी जताई, कहा कि इतने कर्मचारी मिलकर भी कचरे का ढेर क्याें नहीं हटा सकते। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की हाेगी। उसके बाद दाेपहर में ऑफिस पहुंचे और हैल्थ ऑफिसर ऋचा गाैतम से सफाई के संबंध में चर्चा कर कई तरह की व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए। शाम काे 6 बजे फिर छावनी क्षेत्र में पहुंचे और रात 9 बजे तक बचे हुए दाेनाें वार्डाें का दाैरा किया।
यूं चला निरीक्षण का दाैर
सुबह 7.30 बजे छावनी सेक्टर कार्यालय में रजिस्टर चैक कर वार्ड 15 में पार्षद पिंकी के साथ बंगाली कॉलोनी, दुर्गा बस्ती के नाले व कचरा पॉइंट देखे। वार्ड 42 में पार्षद ऐश्वर्य शृंगी काे लेकर स्टील ब्रिज, रामचन्द्रपुरा पुलिया, राजपूत कॉलोनी का जायजा लिया। वार्ड 43 में पार्षद इसरार के साथ बड़ा नाला देखा। वार्ड 59 में पार्षद देवेश तिवारी के साथ एक मिनार मज्जिद, सब्जीमंडी क्षेत्र काे देखा। वार्ड 44 में पार्षद लेखराज याेगी के साथ जायजा लिया।
तीन माह में बदल देंगे छावनी की सूरत
दाैरे के बाद महापाैर राजीव ने भास्कर से बातचीत में कहा कि आज छावनी के 7 वार्ड देखे। कचरा पाइंट सही नहीं है। कमियां सुधारने के लिए हैल्थ आफिसर ऋचा गाैतम काे पूरा प्लान बता दिया है। 3 माह में छावनी की सूरत बदल देंगे। बीट वाइज कर्मचारियाें व जमादार की सूची तैयार कर पार्षदाें काे दे दी जाए।
हैल्पलाइन की पेंडेंसी खत्म करें
दाेपहर में महापाैर अग्रवाल ने हैल्प लाइन की व्यवस्थाएं देख अधिकारियाें से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की पेंडेंसी खत्म करने के र्निदेश दिए। उसके बाद व्यवस्थाओं में सुधार करके सिस्टम ऐसा बनाए कि पेंडेंसी रहे ही नहीं। अधिकतम एक या दाे दिन में काम हाे जाना चाहिए।
पार्षद सलीना ने मेयर को बताई वार्ड की समस्याएं
महापौर राजीव को पार्षद सलीना शेरी ने बंजारा कॉलोनी, साजी देहड़ा बस्ती में कच्चे नाले व नाली, सड़कें निर्माण करवाने, कचरे के ढेर उठाने के लिए जेसीबी व डंपर की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में नाजिश खान, सलीम गोरी, सलाम, इमरान कुरैशी, साहिल शेरी शामिल थे। महापौर ने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या दूर की जाएगी।
वहीं वार्ड 61 कोटा साउथ के कांग्रेस प्रत्याशी राजेश बुधराजा ने महापौर राजीव अग्रवाल और उपमहापौर पवन मीणा काे वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। बुधराजा ने मांग की कि दादाबाड़ी का बैडमिंटन हॉल 3 महीने से बंद है।
पार्षद आसिम ने डिस्पेंसरी का निरीक्षण किया
काेटा उत्तर नगर निगम के वार्ड 52 के पार्षद मोहम्मद आसिम ने शुक्रवार काे चंद्रघटा पीएचसी का निरीक्षण किया। वहां मिली अव्यवस्थाओं काे लेकर उन्हाेंने आरसीएचओ काे माैके पर बुलवाया और समाधान कराया।
मेयर मंजू मेहरा ने नयापुरा एरिया की बस्तियों का जायजा लिया
उत्तर महापौर मंजू मेहरा ने शुक्रवार को सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सुबह नयापुरा के सेक्टर 3 पहुंची। सफाईकर्मियों की उपस्थिति जांच के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं देखी। साथ में हैल्थ ऑफिसर सतीश मीना भी थे। सेक्टर कार्यालय निरीक्षण के बाद नयापुरा में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।
इस बीच रास्ते में मिले आमजनों से सफाई का फीडबैक लिया। इसी दौरान वो क्षेत्र में स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स पहुंची ताे वहां काफी टूट-फूट मिली। दरवाजे टूटे मिले। सफाई भी ठीक नहीं थी। उन्हाेंने हैल्थ ऑफिसर काे व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। महापौर ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वार्ड क्षेत्रों में सफाई कार्यों की पुख्ता मॉनीटरिंग की जाए।
इसके लिए प्रत्येक सेक्टर क्षेत्र के लिए एक स्वास्थ्य निरीक्षक व हर वार्ड के लिए एक जमादार नियुक्त किया जाए। सफाईकर्मियों की हाजरी का वार्ड वाइज रजिस्टर बनाया जाए। महापौर ने एक बार फिर शुक्रवार को स्वास्थ्य अधिकारी को स्पष्ट किया कि किसी भी स्थान के बारे में मिली गन्दगी संबंधी शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित सफाईकर्मी के साथ-साथ संबंधित इन्स्पेक्टर व जमादार के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ