दुष्कर्म पीड़िता को जलाने के वक्त बोले थे- सभी घरवालों को जला दो

कोतवाली इलाके में दीपावली की संध्या पर दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जलाने के आरोप में पकड़े गए मुख्य आरोपी लेखराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस शिफ्ट कर दिया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मौके पर पहुंचे मुख्य आरोपी के परिजन वहां बोले की पीड़िता के सभी घरवालों को जला दो। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।


थानाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी के दो भाई और पिता वहां पर बोले की पीड़िता के सभी घरवालों को आग लगा दो। पकड़े गए आरोपी 18 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर चल रहे है। जिनसे इस संबंंध में पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि दीपावली की संध्या पर दीपक जलाते समय कोतवाली इलाके में लेखराज व उसके पिता कन्हैयालाल, भाई मनमोहन व रमेशचंद ने दुष्कर्म पीड़िता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जैसी करनी-वैसी भरनी, खुद भी 30% तक जला है मुख्य आरोपी लेखराज (28)।

मुख्य आरोपी को दुबारा रिमांड पर लिया जाएगा
थानाधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के कारण पूछताछ नही हो पाई। इसलिए रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद पूछताछ के लिए दुबारा रिमांड पर लिया जायेगा। पूछताछ में ही सामने आयेगा की आरोपी ने 7 माह तक फरारी कहां-कहां रहकर काटी है।
24 अप्रैल को किया था रेप, फिर ब्लैकमेल किया
आरोपी के खिलाफ 24 अप्रैल को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी पीड़िता के घर आना-जाना था। इसलिए एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद पीड़िता को बार-बार ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पीड़िता के घरवालों से परिचित था, इसलिए उसके घर आना-जाना था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ये पाप के भागीदार जिन्हें सही राह दिखानी थी, वे खुद शामिल, आरोपी का पिता कन्हैया लाल (70), भाई मनमोहन (40) और रमेशचंद (35) बाएं।


टिप्पणियाँ