सरुपगंज थाने के सामने रविवार दोपहर ट्रोले की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार बसंतगढ़ निवासी सोमाराम गरासिया बाइक पर आबूरोड से वापस उसके घर बसंतगढ़ लौट रहा था।
रास्ते में सरूपगंज पुलिस थाने के सामने ट्रोला की टक्कर से बाइक चालक सोमाराम गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे परिजन इलाज के लिए आगे ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ