काेराेना संक्रमण राेकने को बंद रहे बाजार, पुलिस करती रही गश्त

काेराेना के बढ़ते मामलाें के कारण जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार काे शहर के बाजार बंद रहे। पुलिस की गाड़ियां दिनभर बाजाराें में चक्कर लगाती रही। बंद से आवश्यक सेवाओं, दवा की दुकानें, पेट्राेल पंप, शराब की दुकानें व परिवहन सेवाएं मुक्त रखी गई थी। सुबह शाम दूध की दुकानें और डेयरी बूथ खुले।

बंद से सबसे अधिक परेशानी उन लाेगाें काे हुई जाे राेजाना सुबह शाम हाेटल या ढाबाें पर खाना खाने जाते हैं। शहर के व्यस्तम बाजाराें बजाजा बाजार, वीर चाैक, तिलक मार्केट, चूड़ी मार्केट, गणेश मार्केट व पंसारी बाजार सहित अन्य बाजाराें में दुकानें बंद रहने से दिनभर सन्नाटा छाया रहा।

इक्का दुक्का वाहन ही सुनसान बाजारों से निकले। स्टेशन राेड, भगतसिंह चाैराहे से जेल चाैराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गाें पर भले ही दुकानें और शाेरूम बंद थे, लेकिन निरंतर वाहनाें के आने जाने के कारण अन्य दिनाें की तरह चहल पहल नजर आ रही थी।

जरूरी काम के लिए लाेग घराें से बाहर निकले। शहर में अलवर वाहिनी चलने से एक स्थान से दूसरे स्थान जाने वाले लाेगाें काे सुविधा हुई। अन्य दिनाें की तरफ रेल और बसाें का भी यथावत संचालन हुआ। बंद में हाेटल व ढाबे भी शामिल हाेने के कारण प्रतिदिन वहां भाेजन के लिए आने वाले हजाराें लाेगाें के समक्ष खाने का संकट रहा। शहर में करीब 80 हाेटल व ढाबे हैं। एक हाेटल व ढाबे पर प्रतिदिन 30-40 व्यक्ति सुबह-शाम खाना खाने के लिए पहुंचते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets remain closed due to Caraina infection, police patrolling


टिप्पणियाँ