मिनी ट्रक में शराब तस्करी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

रास थाना पुलिस ने मिनी ट्रक में हरियाणा निर्मित शराब परिवहन करने के मामले में माैके से फरार हुए आराेपी विमल प्रजापत निवासी किशनगढ़, अजमेर काे गिरफ्तार कर लिया। घटना वाले दिन ही पुलिस ने एक आराेपी काे गिरफ्तार किया था, जबकि विमल प्रजापत भाग गया था। अब पुलिस इस आराेपी से पूछताछ कर शराब से भरा मिनी ट्रक सप्लायर व खरीदार के बारे में पूछताछ करेगी।
रास थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि कुड़की गांव में 13 नवंबर की शाम काे एक मिनी ट्रक में चावलों के कट्टों के नीचे हरियाणा निर्मित 15 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलों से भरे 175 पेटियां जब्त की थी। पुलिस ने माैके से नागौर जिले के पीलवा, मानपुरा निवासी सरजीतसिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत काे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अजमेर जिले के किशनगढ़ में गांधीनगर निवासी विमल प्रजापत पुत्र जुगराज फरार हाे गया था। सरजीतसिंह काे पुलिस ने गिरफ्तार कर काेर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ