ठेकेदार ने मिस्त्री काे छत से गिराया, दाे दिन बाद हुई माैत

मिस्त्री का काम कराने के लिए अपने साथ ले गए युवक काे उसी के ठेकेदार द्वारा झगडे़ के दाैरान छत से गिरा देने के बाद उसकी माैत हाे जाने का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय मृतक दयाराम पुत्र भाेलूराम खंडेला रामपुरा का रहने वाला है। घटना के बाद मृतक के चचेरे भाई ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ अजमेर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी पुलिस जांच कर रह रही है।

जानकारी के अनुसार खंडेला रामपुरा निवासी रामावतार सैनी ने पुलिस थाना गेगल अजमेर में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसका कहना है कि उसके चचेरे भाई दयाराम काे उदयपुरवाटी निवासी ठेकेदार महेश मिस्त्री का काम कराने के लिए दीपावली के बाद जीडी बड़ाया अस्पताल गेगल अजमेर लेकर गया था।

आराेप है कि 26 नवंबर काे दयाराम ने उसकी चाची गुलाबी देवी काे फाेन कर ठेकेदार महेश द्वारा द्वारा मारपीट की बात कही थी। इसके बाद दयाराम के जीजा नौरंगराम के पास फाेन कर बाबूलाल सैनी ने दयाराम की हालत नाजुक बताई थी और उसकाे जयपुर रैफर करने की बात कही। जयपुर में दयाराम की इलाज के दाैरान 28 नवंबर काे माैत हाे गई। इस पर मृतक दयाराम के चचेरे भाई रामावतार ने ठेकेदार महेश पर लड़ाई-झगडे़ के दाैरान दयाराम काे धक्का देकर छत से गिरा देने का मुकदमा दर्ज कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The contractor dropped the mistry from the roof, died the next day


टिप्पणियाँ