सेंट्रल जेल में पुलिस के आला अधिकारियों सहित थानाधिकारियों ने बंदियों की सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बंदियों को नींद से जगा ढाई घंटे तलाशी ली, लेकिन पुलिस को जेल से खाली हाथ ही लौटना पड़ा। बंदियों के पास, बैरक और शौचालयों से भी कुछ नहीं मिला। जेल प्रशासन ने बताया कि डीजी राजीव दासोत के निर्देश पर 21 नवंबर से ऑपरेशन फ्लश आउट अभियान शुरू किया गया है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत कमिश्नरेट के पूर्व व पश्चिमी जिले की संयुक्त टीम ने सोमवार रात नौ बजे जेल में बंदियों की तलाशी शुरू की। ढाई घंटे अभियान चला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ