जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इसके तहत बुधवार काे शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ रालसा के द्वारा ऑनलाइन किया गया। इसके बाद 25 नवंबर तक लोग अपने मोबाइल/कम्प्यूटर के माध्यम से शपथ ग्रहण कर सकेंगे। प्रत्येक शपथकर्ता को रालसा की तरफ से प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा, जो उनके ई-मेल पर तत्काल प्राप्त हो जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा रालसा से प्राप्त लिंक http://rslsapledge.in एंड्रायड मोबाइल पर प्रेषित किया जाएगा। उक्त लिंक प्राप्त होने पर शपथकर्ता को लिंक पर क्लिक कर अपना विवरण भरना होगा, जिसमें उसका नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस, जन्म दिनांक, राज्य आदि शामिल होंगे। इसके बाद शपथ का प्रारूप आने पर शपथ ग्रहण करने के लिए शपथ पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद शपथकर्ता के ई-मेल पर तत्काल एक प्रमाण पत्र सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के हस्ताक्षर से उनके ई-मेल पर प्रेषित कर दिया जायेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ