सर्व कलाल समाज ने शनिवार को सहस्त्रबाहु जयंती मनाई। इस मौके पर नागदा स्थित प्राचीन सहस्त्रबाहु मंदिर में विशेष पूजाकर दीप प्रज्वलित किए। सेक्टर-14 स्थित सुहालका भवन में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम हुआ।
सहस्त्रबाहु नारी शक्ति की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने बताया कि सहस्त्रबाहु भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मेवाड़ा, सुहालका, पूर्बिया, टांक, जायसवाल, वेगड़ा कलाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
लोकेश चौधरी, मनोहरलाल सुहालका, कचरूलाल चौधरी, सूर्यप्रकाश सुहालका, अशोक चौधरी, लक्ष्मीनारायण सुहालका मौजूद रहे। इधर, पूर्बिया कलाल समाज ने कोरोना महामारी के चलते लोगों ने घर पर ही सादगीपूर्ण तरीके से जयंती मनाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ