लॉरेंस के गुर्गे सोलंकी ने ली थी कंडारा की सुपारी, अब दोनों एक ही जेल में होंगे, गैंगवार की आशंका

मंडोर पुुलिस लाॅरेंस के गुर्गें पवन सोलंकी को गोवा से गिरफ्तार कर लाई थी। वह दो दिन पहले पुलिस अभिरक्षा में जवान का हाथ छुड़ाकर भी भाग गया था। हालांकि उसे तत्काल पकड़ लिया गया था। वह न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा था। उसे शुक्रवार को मंडोर पुलिस ने जेल भिजवा दिया था। उसकी दुश्मनी नागौरी गेट थाने के हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा से है।

इधर मोंटू कंडारा अभी नागौरी गेट पुलिस की अभिरक्षा में चल रहा है। ऐसे में अब दोनों हिस्ट्रीशीटर जेल में होंगे। इससे जेल में गैंगवार की आशंका भी बनी है। नागौरी गेट पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मोंटू कंडारा को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। हथियार बीकानेर से लाने बताए गए। पुलिस इसे लेकर बीकानेर मौका तस्दीक के लिए गई, लेकिन जिस जगह से हथियार खरीदे गए वहां तस्दीक हुई, मगर हथियार सप्लायर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। वहीं बीकानेर गई पुलिस बैरंग लौट आई है।

खुद मोंटू कंडारा अब जेल जाने से कतराने लगा है। वहां पर पहले से ही हिस्ट्रीशीटर पवन सोलंकी को जेल हो रखी है। उसे शुक्रवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। इस बात की आशंका है कि जेल में कहीं कोई गैंगवार की घटना ना हो जाए। हालांकि जेल प्रशासन भी इस बात को लेकर पूरी एहतियात बरतेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ