समता सैनिक दल आऊ की कार्यकारिणी गठित

संत उगरदास महाराज की समाधि परिसर में समता सैनिक दल के तत्वावधान में जागृति एवं विधिक चेतना शिविर सम्मेलन का आयोजन समता सैनिक दल के प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोरधन जयपाल के मुख्य आतिथ्य एवं आऊ सरपंच दिनेश कुमार मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन हुआ। आऊ की कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनोपाराम कटारिया, उपाध्यक्ष नखताराम, प्रेम कुमार भाटिया एवं खेताराम कड़ेला, कोषाध्यक्ष बालाराम, महासचिव राणाराम भील एवं रमणलाल भील, सह सचिव घेवरराम बैगड़, महामंत्री गणपतराम देपन एवं शिवलाल बारूपाल, मीडिया प्रभारी गुलाराम, प्रचार मंत्री गणेशाराम पंवार, जेठाराम इसर राम अलसी राम मोहन राम मदन राम चुनाराम लक्ष्मण राम एवं छगनलाल भाटिया चुने गये। सम्मेलन का सफल संचालन इमाराम मेघवाल ने किया। मांगीलाल पंवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ