अवाॅर्ड प्राप्त युवाओं काे राहत की मांग

केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय पुरस्कार या पदक से सम्मानित युवाओं के सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न मांगों के मुख्यमंत्री एवं प्रमुख शासन सचिव काे राजीव गांधी स्टडी सर्किल के जिला समन्वयक डॉ. अनुज विलियम्स ने सरकार को प्रस्ताव भिजवाया है। डाॅ. अनुज ने बताया कि इस सम्मान से सम्मानित युवाओं के सामाजिक कल्याण के लिए 10 सूत्री प्रस्ताव भिजवाया है। इनमें सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत न्यूनतम अंकाें में छूट देने, रोडवेज में निशुल्क पास, सरकारी गेस्ट हाउस न्यूनतम दरों पर सुविधा, मासिक पेंशन शुरू करने एवं राज्य एवं जिलों के विभिन समितियाें में सदस्य मनाेनीत करने की मांग प्रमुख है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ