जिले में महिलाओं ने रखा मनसा माता का व्रत, मांगी घर में सुख और समृद्धि

कस्बे सहित आसपास के गांवों में मनसा माता जी महिलाओं ने व्रत रखा गया। महिलाओं ने मनसा माता की पूजा-अर्चना कर पंडित द्वारा कथा सुनाई गई। कथा सुनकर मनसा माता से घर में सुख समृद्धि की कामना की। इसको लेकर व्रतार्थी महिलाओं ने चार-चार लड्डू बनाए।
पहला लड्डू भगवान को, दूसरा ब्राहाण को, तीसरा गाेमाता को तथा चाैथा लड्डू स्वयं के लिए रखा। मान्यता है कि चाैथा लड्डू का बासोड़ा नहीं छोड़ा जाता। किसी व्रतार्थी द्वारा हाथ में धागा बांधे जाने पर ही इस व्रत को किया जाता है। मंगलवार को महिलाओं द्वारा मंदिर भंजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
चाणोद | निकटवर्ती बड़गांवडा गाँव में वाडियेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मां मनसा माता व्रत उद्यापन संपन्न हुआ। मनसा माता व्रत धारी महिलाओं ने शास्त्री बंशीलाल व्यास के सानिध्य में बुधवार को अध्यापन कार्यक्रम संपूर्ण विधि विधान से संपूर्ण किया। इस दौरान महिलाओं ने मनसा माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women kept Mansa Mata fast in the district, sought happiness and prosperity at home


टिप्पणियाँ