शहर में बुधवार काे एक परिवार की रेडिमेड गारमेंट्स व होजरी व्यवसायी की दाे फर्माें पर वाणिज्यिक कर विभाग की टीम ने सर्वे किया।
सर्वे में भारी मात्रा में कपड़ों का स्टॉक मिला है। सुबह शुरू हुई सर्वे की कार्रवाई देर रात तक चल रही थी। अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन राज्य कर) रामेश्वर प्रसाद बैरवा ने बताया कि बजाजा बाजार स्थित रेडिमेड गारमेंट्स एवं हाेपसर्कस स्थित होजरी की दुकान पर विभाग की ओर से सर्वे किया गया है।
दाेनाें फर्माे के मालिक एक ही परिवार के लाेग हैं। दाेनाें दुकानाें पर काफी मात्रा में स्टॉक मिला है। इनका बिल बुकाें से मिलान किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ