मेयर चुनाव काे गुरुवार काे एक साल पूरा हाे जाएगा। मेयर जी.एस. टांक ने पिछले साल 27 नवंबर काे पद भार संभाला था। आरपीएससी चेयरमैन और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर रह चुके टांक से शहरी विकास को लेकर कई उम्मीदें थीं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। टांक भी मानते हैं कि काेराेना काल ने रास्ते रोक दिए। सड़क-नालियां बनाना उल्लेखनीय काम नहीं है। अब देहलीगेट चाैराहे पर ओवरब्रिज उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है। निगम में बिना लेन-देन काम नहीं होने की शिकायतों पर उन्होंने कहा- काेई आकर बताए ताे सही कि फलां कर्मचारी पैसा लिए बिना काम नहीं करता। ऐसे कर्मचारी काे सस्पेंड करने या नाैकरी से निकालने की व्यवस्था भी कर दूंगा। किसी के आगे आए बिना बीमारी की जड़ में पहुंचना संभव ही नहीं है। भास्कर से बातचीत में सवालाें पर टांक बेबाक बोले।
कोरोनाकाल में भोजन-राशन की व्यवस्था, वार्डों में सेनेटाइजेशन बड़ा काम

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ