श्री योग वेदांत सेवा समिति बाड़मेर के तत्वावधान मे दीपावली निमित कुड़ला रोड स्थित मगरा रीको एरिया बाड़मेर मे अनेकों जरूरतमंदों मे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें गरीबों मे कंबल, जैकेट, कपड़े, जुराब, टोपी, आटा, मिठाई, खजूर, नमकीन, नमक, दिपक, बाती, माचिस, तेल, चावल, टोस, चप्पल, साहित्य, कलेंडर व अन्य जरूरतमंद सामग्री के साथ दक्षिणा भी दी गई।
समिति के आश्रमों में 1400 से अधिक समितियों तथा असंख्य साधकों द्वारा गरीब-पिछड़े लोगों व देश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों मे भंडारे एवं जीवनोपयोगी वस्तुओं के वितरण का सेवा कार्य दीपावली के कुछ दिनों पूर्व से शुरू हो जाता है। हमारे सनातन संस्कृति में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना का आह्वान किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ