राज्य में स्कूल नहीं खोलने और फीस कटौती करने के मामले में आंदोलन कर रहे प्राइवेट स्कूल संग अब कोचिंग संचालक भी जुडेंगे। सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रूख न अपनाने के विरोध में कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालकों ने आंदोलन से जुडने का निर्णय किया है। ऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ ने 17 नवंबर से आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की है।
ओलऑल कोचिंग इंस्टिट्यूट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आर.सी शर्मा ने बताया है कि लॉकडाउन शुरू होने के प्रथम दिन से अब तक प्रदेश में शिक्षण तथा कोचिंग संस्थान बंद है। इसके कारण इन संस्थानों में कार्य करने वाले शिक्षक तथा कर्मचारियों के साथ कोचिंग संचालक बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं, जिन्हें किसी प्रकार की अन्य आर्थिक सहायता भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। ऐसे में उनके पास बचे एकमात्र जीविकोपार्जन का जरिया शिक्षण संस्थाएं तथा कोचिंग संस्थाएं हैं, जिनके बंद रहने के कारण उनके सामने आजीविका चलाने की समस्या आ खड़ी हुई है।
हम इस विकट समस्या का समाधान खोजने की गुजारिश सरकार से पिछले 3 महीने से लगातार कर रहे हैं लेकिन सरकार नहीं सुन रही। महासंघ के प्रदेश संयोजक अनीष कुमार ने बताया कि फोरम ऑफ प्राइवेट स्कूल राजस्थान के तत्वाधान में चल रहे आंदोलन में हम भी 17 नवंबर से शामिल होंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ