चूड़ी मार्केट में आग से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : पूनियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने सीएम गहलोत को पत्र लिखकर अलवर शहर के चूड़ी मार्केट में आग लगने से व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। पूनियां ने पत्र में लिखा है कि दीपावली की शाम को अलवर शहर के चूड़ी मार्केट में आग लग गई थी। आग से 10 दुकानों सहित कुल 15 दुकानें जलकर राख हो गईं।

इसमें करीब 1 करोड 85 लाख रुपए का नुकसान होने की खबर है। कोरोना वैश्विक महामारी के कारण व्यापार की स्थिति पहले ही अच्छी नहीं है और आगजनी की इस घटना ने व्यापारियों के समक्ष नया संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने सीएम गहलोत से आग्रह किया कि आगजनी से प्रभावित व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलवाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ