नगरपालिका फलोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘नो मास्क नो एंट्री’ कोरोना जागृति अभियान के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को पालिकाध्यक्ष पन्नालाल व्यास व ईओ अनिल कुमार विश्नोई के नेतृत्व में रैली निकाली गई और मास्क व पैम्फलेट बांटे। जनजागृति रैली पालिका कार्यालय से बिजली घर चौराहा, स्टेशन रोड, स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, पुराना बस स्टैंड तक निकाली गई। पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने पैदल चलते हुए राहगीरों को 735 मास्क और पैम्फलेट वितरित किए और दरवाजों पर ‘नाे मास्क नो एंट्री’ के स्टीकर्स चिपकाए।
जागरुकता रैली में ईओ अनिल कुमार विश्नोई के अलावा सुरेश व्यास नूनसा, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, गोपालसिंह, दीनदयाल जोशी, सत्यनारायण गुचिया, कैलाश सुथार, घीसूलाल चौरडिय़ा व छोटूलाल जीनगर आदि उपस्थित थे। इनके अलावा गणमान्यजन अशोक थानवी, अजय व्यास, हरीशंकर, दिनेश शर्मा, पालिका कर्मचारी अशोक छंगाणी, ओमप्रकाश व्यास, प्रेम गुचिया, मनोज व्यास, शिवकुमार थानवी, झूमरलाल, मनोहर विनोद, रमेश, देवपुरी, स्वरूप प्रजापत, नंदकिशोर शर्मा, संपत, संजय शर्मा व संतोष की टीम शामिल थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ