जानिए शेयर मार्केट विशेषज्ञ जयकिशन भारी की नजर से
लॉयन न्यूज़, बीकानेर।
शेयर मार्केट में काम करने वालों के लिए दीपावली विशेष त्यौहार होता है इसी दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के नाम से स्पेशल ट्रेडिंग सेशन भी शाम को किया जाता है साथ ही यह परंपरा है कि लगभग सभी ब्रोकर हाउस इस दिवाली से अगली दीवाली तक अपने-अपने नजरिए से कुछ विशेष शेयरों के बारे में बताते हैं जो संभवत अगली दीपावली तक बेहतरीन रिटर्न देंगे, लॉयन एक्सप्रेस भी इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए पाठकों के लिए कुछ विशेष दिवाली पिक्स लेकर आया है जानिए उन शेयरों के बारे में जो अगली दिवाली तक 50% तक रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं, खास बात यह है कि न केवल शेयरों का हवाला दिया जा रहा है बल्कि जयकिशन भारी ने कारण सहित बताने का प्रयास किया है कि क्यों यह स्टॉक इतना अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज(1996) शेयर मार्केट का यह दिग्गज अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 15% नीचे है फ्यूचर ग्रुप के साथ डील खटाई में पड़ने के कारण एक विदेशी फंड ने इसमें जोरदार बिकवाली की जिसके कारण इसके भाव काफी नीचे आ गए लेकिन उम्मीद है की फ्यूचर ग्रुप व सऊदी अरामको की डील रिलायंस के पक्ष में होगी बाजार सुधरने के कारण पेट्रोकेमिकल कारोबार भी सुधरेगा साथ ही जियो की जोरदार कमाई भी अपना जोर दिखाएगी इसके साथ रिलायंस रिटेल का भी जोरदार मुनाफा जुड़ने की संभावना है यह भी संभावना है कि रिलायंस रिटेल और जियो रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग लिस्ट करा लिए जाएं इस कारण इस कंपनी की रि-रेटिंग होगी अगली दिवाली तक इसके भाव 3000 से अधिक होने की पूरी संभावना है।
एचडीएफसी एएमसी(2400) एचडीएफसी ग्रुप की यह कंपनी इस ग्रुप के समस्त कंपनियों के शेयर और बाकी एसेट का मैनेजमेंट करती है क्योंकि इसी ग्रुप की कंपनी है इसलिए आसान व्यवसाय है और एचडीएफसी ग्रुप में भी एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लाइफ आदि कंपनियां शामिल हैं इन कंपनियों की ऐसेट वैल्यू बढ़ेगी तो ऑटोमेटिक रूप से एचडीएफसी एएमसी की भी वैल्यूएशन बढ़ेंगे इस प्रकार यह अपने ऑल टाइम हाई के आजू-बाजू भी आती है तो भी 50% से अधिक रिटर्न दे सकती है अगली दिवाली तक यह 3500 तक के स्तर दिखा सकती है।
आईसीआईसीआई बैंक (485) आईसीआईसीआई बैंक की प्रवृत्ति मिक्स नेचर जैसी है यानी यह सरकारी बैंक से काफी बेहतर और प्राइवेट बैंक से थोड़ा कम बेहतर है लेकिन प्रबंधन से संबंधित चिंताओं का निराकरण हो चुका है और यह बैंक आगामी 1 साल में अच्छी दौड़ लगा सकता है ऐसेट वैल्यू अच्छे हैं एनपीए कम है और मार्जिन बेहतर है हालांकि एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी अच्छे बैंक है लेकिन आईसीआईसीआई बैंक की री रेटिंग होना अधिक संभावित है अगली दीपावली तक 650 तक के स्तर दिखा सकता है।
नेस्ले इंडिया(16825) विश्व की स
बसे बेहतर कंपनियों में शुमार नेस्ले इंडिया डेट फ्री कंपनी है अगले 1 साल में काफी सारे नए प्रोडक्ट भी यह कंपनी भारत में लांच करेगी ऐसी बहुत कम कंपनियां शेयर मार्केट में है जो डेट फ्री यानी जिन पर बिल्कुल भी लोन नहीं है लेकिन नेस्लें इंडिया इस श्रेणी में है, अगले 1 साल में 21000 तक के स्तर अपेक्षित है।
एचडीएफसी लाइफ(627) कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य एवं जीवन रक्षा संबंधी सजगता बढ़ाई है इसका सीधा असर बीमा कंपनियों को मिलेगा एलआईसी के निजीकरण की खबरों के बीच एचडीएफसी लाइफ सबसे तगड़ा उम्मीदवार है जिसे अधिकतम इंश्योरेंस बिजनेस मिल सकता है इसलिए नए नजरिए से नया बिजनेस और नई रेटिंग इसके शेयर प्राइस को ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे अगले 1 साल में अथवा अगली दिवाली तक 900 तक के भाव देखने को मिल सकते हैं।
टेक महिंद्रा(838) अमेरिका मैं बाईडन के जीतने के बाद h1b 1 वीजा नियमों में ढिलाई की उम्मीद है जिसका सीधा फायदा आईटी कंपनियों को मिलेगा हालांकि एचसीएल टेक और इंफोसिस भी इसी लाइन में है लेकिन वैश्विक कारोबार के अलावा टेक महिंद्रा को भारतीय कारोबार भी अलग से मिलने की उम्मीद है कंपनी के अंदरूनी प्रबंधन से बड़ी ऑर्डर बुक की उम्मीद है इसलिए अगली दिवाली तक 1250 तक के भाव देखने को मिल सकते हैं
पीईएल(1470) कोरोना महामारी के कारण फार्मा सेक्टर काफी उंचा मूव ले चुका है , इस क्षेत्र में फाइजर सिपला जेसी अच्छी कंपनियां मौजूद है लेकिन स्पेशल फार्मा और जनरल फार्मा व हेल्थ केयर के अच्छे प्रोडक्ट, रिलायंस से सीधे संबंध इस कंपनी को अच्छा मूव दिला सकते हैं अगले 1 साल में 2000 तक के भाव देखने को मिल सकता है।
पिडीलाइट(1564) फेविकोल जैसे निर्विवादित और अकेले ब्रांड वाली कंपनी कोरोना टाइम से निकलने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा ऑर्डर बुक हासिल करेगी साथ ही इसके प्रोडक्ट का कोई कंपीटीटर भी नहीं है इसलिए इसके भाव में उछाल लाजमी है अगली दिवाली तक 2000 तक के भाव देखने को मिल सकते हैं।
अल्ट्राटेक सीमेंट(4900) अगली दिवाली तक इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी जो ग्रोथ पिछले 1 साल में दबी हुई थी वह उभर कर सामने आएगी। अच्छी ओर्डर बुक बड़ा व्यवसाय और बेहतर प्रबंधन अल्ट्राटेक सीमेंट की रिग्रेटिंग करेगा बड़े प्राइस विदेशी संस्थागत निवेशकों को आकर्षित करेंगे चार्ट स्ट्रक्चर मजबूत है आगामी दिवाली तक 6000 तक के भाव देखने को मिल सकते हैं।
लार्सन एंड टूब्रो( L&T1051) कैपिटल गुड्स की दिग्गज यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के लगभग सभी कारोबार में है विशालकाय ऑर्डर बुक बेहतरीन क्षमता और अंडर प्राइस स्टॉक दोबारा री रेट करेंगे अगले 1 साल में 1500 तक के भाव देखने को मिल सकते हैं, स्टॉक मार्केट से संबंधित सवालों के जवाब हासिल करने के लिए आप भी askjkbhari@gmail.comपर ईमेल में अथवा 9783306450पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ