विधायक कृष्णा पूनिया एवं तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने शनिवार को रतनपुरा, देवीपुरा, डोकवा, मुंदीताल, भुवाड़ी, सेऊवा, ददरेवा व मोडावासी आदि गांवाें का दौरा किया।
विधायक पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में हर एक घर में पीने के पानी के कनेक्शन देगी, इससे पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पूनिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम, ट्रोमा सेंटर, राजगढ़ में नई पेयजल योजना, राजकीय कॉलेज एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों आदि की स्थापना कांग्रेस की बड़ी उपलब्धियां हैं।
विधायक बुडानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता से किए वादों पर खरा उतरे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की याेजनाओं काे घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। दौरे में पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, सुलोचना देवी, सीता देवी, अविनेश कुमार, प्रमोद कंवर, सज्जना देवी आदि शामिल थे।
नए कृषि कानूनाें काे रद्द करने की मांग
इधर, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया गया। लंबोर छोटी में सभा को संबोधित करते हुए कामरेड भगतसिंह ने बताया कि मोदी सरकार किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं देती है। उनकी मांग है कि किसान विरोधी तीनों कानूनाें को रद्द करो। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दो। इस मौके पर रामसिंह, खेमसिंह चौहान, बनवारीलाल मूंड, अमीलाल, धर्मसिंह बेडवाल आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ