महात्मा ज्योतिबा फुले काे दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियाें ने शनिवार काे महात्मा ज्योतिबा फुले की 130वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मिश्रा ने कहा कि महान समाज सुधारक महात्मा फुले ने गरीबों एवं पिछड़ों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा का मूलमंत्र दिया, जिससे कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्ग के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़कर अपनी सहभागिता निभा सकें। नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि महात्मा फुले ने छूआछूत, जातिप्रथा एवं पर्दाप्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध संगठित एवं शिक्षित समाज की स्थापना की अभिनव पहल की थी।

हम समाज से कुरीतियों को दूर करने एवं अशिक्षा के अंधियारे को मिटाते हुए एक विकसित एवं समृद्धशाली राष्ट्र का निर्माण करने में सहभागिता निभाएं, तभी फुले को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में दीना खान, सुनील पाटोदिया, महेन्द्र सैनी, राहुल बावलिया, दुलीचन्द मीणा, अनिल सैनी गब्बर, महेश सैनी, विजय सौगत, पार्षद अंशुल सैनी सहित अनेक लाेग माैजूद थे।

इसी प्रकार महात्मा ज्योति राव फुले दर्शन संस्थान की ओर से शनिवार काे महात्मा ज्याेतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के अध्यक्ष मामराज सैनी ने बताया कि फुले सर्किल स्थित महात्मा ज्याेतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लाेगाें ने सरकार से महात्मा ज्याेतिबा फुले सर्किल से लेकर कटीघाटी तक के मार्ग का नाम महात्मा ज्याेतिबा फुले के नाम पर रखने की मांग की। कार्यक्रम में टेकचंद सैनी, नरेश सैनी, लक्ष्मण सैनी, बाबूलाल, पदम सैनी, याेगमाया सैनी सहित अन्य लाेग माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tribute paid to Mahatma Jyotiba Phule


टिप्पणियाँ