उपखंड के मालेड़ा ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर सभी उप केंद्रों में कार्यरत कार्मिकों को पूर्णतया सावधानी बरतने एवं कोरोना से लोगों को हर हाल में बचाने के निर्देश भी दिए हैं।
से मालेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को अधिनस्थ उप केंद्रों में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनीयों की बैठक लेकर विचार विमर्श किया गया।
यह बैठक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ रमेश मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें कोविड-19 महामारी के बारे में विचार विमर्श किया गया। कोविड- 19 से किस प्रकार मिलकर चुनौती देने, क्षेत्र में कोरोना के केस अधिक संख्या में ना बढ़े, मौसमी बीमारी, परिवार कल्याण आदि बिंदुओं पर विचार किया गया। सभी को अपने लक्ष्य अर्जित करने को लेकर समीक्षा की गई। सेक्टर मीटिंग में बीजवाड़, मालेडा, रामथला, डाबर कला, बड़ला के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ