शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत गुरुवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर में 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया तथा नयापुरा और बूंदी रोड से काजू कतली, मावा और रसगुल्ले के 3 नमूने लिए। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने की हिदायत भी दी। सीएमएचओ ने बताया कि इन नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला मे जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम में एफएसओ अरुण सक्सेना, मेल नर्स अली हुसैन, गजेंद्र नागर व योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ