राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन राजस्थान की बैठक नयापुरा में अायाेजित की गई। बैठक में जावेद अख्तर को ब्लॉक अध्यक्ष लाडपुरा मनोनीत किया गया। विजय पंडित व सीपी आर्य ने बताया की संगठन का मकसद है कि भ्रष्टाचार मुक्त, महिलाओं का सम्मान, बाल मजदूरी, मानवाधिकारों का हनन जैसे कार्य करके समाज को भय मुक्त समाज बनाना संगठन का लक्ष्य है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विजय पंडित, प्रदेशाध्यक्ष सीपी आर्य, प्रदेश संगठन महा सचिव राजेंद्र पंवार, प्रदेश कानूनी सलाहकार रईस खान, सम्भागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, सदस्य राकेश दाधीच मौजूद रहे। संचालन रईस खान ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ