रैली निकालकर मास्क लगाने के लिए किया प्रेरित

नगर पालिका क्षेत्र में कोरोना सक्रमंण को मध्यनजर रखते हुए पालिका क्षेत्र में चलाये जा रहे जन आन्दोलन शिविर के दौरान मास्क वितरण एवं घर-घर स्टीकर लगाए गए। अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पालिका कार्मिको के द्वारा घर-घर जाकर कुल 175 मास्क वितरण करवाए जाकर कोरोना सक्रमंण के बचाव हेतु मास्क का अनिवार्य उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

पालिका कार्मिको के द्वारा बस स्टैण्ड, सार्वजनिक स्थल, भीड-भाड वाले स्थलों पर मास्क का उपयोग नही करने वालों नागरिको को मास्क की अनिवार्यता के बारे समझाईश की गई। पालिका कार्मिको ने घर-घर जाकर कोरोना जनजागृति को मध्यनजर रखते हुए स्टीकर लगाने एवं आम नागरिको को कुल 280 स्टीकर वितरित किए गए है।

पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा के द्वारा कोरोना जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त रैली नगरपालिका भवन से शुरू बस स्टेण्ड परिसर, सदर बाजार, पुरानी नगरपालिका भवन, खातोली गेट, चुंगी नाका होती हुई वापस नगरपालिका पहुंची। पालिका द्वारा कोरोना सक्रमंण के विरूद्व चलाया जा रहा अभियान सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से अभियान की सरकारी दिशा निर्देशो के अनुरूप क्रियान्विति को अन्जाम दे रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motivated to rally and put on masks


टिप्पणियाँ