सड़क पर घटिया निर्माण की जांच करने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, उखड़ी हुई मिली

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लेने के मामले को लेकर सड़क की जांच करने बालघाट नायब तहसीलदार अजय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से ढहरा-सिंघनिया संपर्क सड़क का निर्माण करवाया गया था।

जिसमें ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री उपयोग में लेने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच करने के लिए बालघाट नायब तहसीलदार अजय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार मीणा ने बताया कि कई स्थानों पर सड़क उखड़ी मिली है, जिसकी रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को प्रेषित की जा रही है। नायब तहसीलदार मीणा जैसे ही जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे तो वहां दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए तथा उन्होंने ठेकेदार पर निम्न गुणवत्ता पूर्ण कार्य करवाने की शिकायत की गई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार ने निर्धारित मापदंडों के अनुसार न तो सड़क की मोटाई ली है तथा न ही सड़क की चौड़ाई भी नियम अनुसार पूर्ण की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने बेहद घटिया काम किया है, जिसके कारण कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लग गई है। इस पर मौके पर मौजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक राजेश कुमार मीणा के सामने ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर नाराजगी व्यक्त की। बालघाट नायब तहसीलदार अजय सिंह मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा एवं हल्का पटवारी अशोक कुमार मीणा मौके पर मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naib Tehsildar arrives on the spot to investigate the poor construction on the road, found dismembered


टिप्पणियाँ