लाॅरेंस ने व्यापारी एलडी मित्तल से एक कराेड़ फिराैती मांगने व दामाद पर फायरिंग करवाने के आराेप नकारे
जवाहरनगर पुलिस ने गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाेई से हाई सिक्याेरिटी जेल अजमेर में पूछताछ कर ली है। लेकिन अाराेपी ने वायदा काराेबारी एलडी मित्तल से एक कराेड़ रुपए फिराैती मांगने व उनके दामाद शुभम गुप्ता पर किए गए जानलेवा हमले के बारे में जानकारी नहीं हाेना बताते हुए खुद काे इस मामले से अलग कर लिया है। हालांकि उसने पूछताछ में पुलिस का ज्यादा सहयाेग भी नहीं किया। अनुमान है कि अब पुलिस चंडीगढ़ जेल में काली शूटर से भी पूछताछ करने जा सकती है।
क्याेंकि उसका भी इस मामले में नाम आया हुआ है। काली शूटर लाॅरेंस की गैंग का अब सक्रिय गुर्गा है जाे गिरफ्तारी के बाद भी जेलाें से चाैथ वसूली केे साेशल मीडिया काॅल करवा रहा है। श्रीगंगानगर में आए साेशल मीडिया काॅल में भी काली शूटर और लाॅरेंस बिश्नाेई का नाम लिया गया था। काॅलर ने खुद काे लाॅरेंस ही बताकर व्यापारी एलडी मित्तल से एक कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी थी। साेशल मीडिया काॅल में आए नंबराें के आधार पर तीन आराेपियाें काे 15 नवंबर काे पकड़ा गया था। इसके बाद भी इस मामले की जांच ने काेई रफ्तार नहीं पकड़ी है।
क्याेंकि मामला गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाेई से जुड़ रहा है। जिन तीन आराेपियाें काे 15 नवंबर काे गिरफ्तार किया गया था, उनमें से एक बीकानेर के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के गांव दुलमेरा निवासी 24 वर्षीय माेहनलाल उर्फ माेनू जालप पुत्र लीलाधर जालप साेपू बीकानेर का जिलाध्यक्ष भी है। इसके अलावा इसके दाे सहयाेगी काेलायत थाना क्षेत्र के गांव नाेईया निवासी 22 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल पुत्र नेमाराम और गंगाशहर थाना क्षेत्र के गांव भीनासर निवासी साैरभ पटवा पुत्र निर्मल ओसवाल जैन काे गिरफ्तार किया गया था।
ये दाेनाें माेहनलाल उर्फ माेनू जालप काे लाेगाें की चुराई हुई आईडी पर सिमकार्ड जारी कर अपराध के काम लेने काे उपलब्ध करवाते थे। काराेबारी एलडी मित्तल काे 29 सितंबर काे व उनके दामाद शुभम गुप्ता काे 10 अक्टूबर काे एक ही नंबर से साेशल मीडिया काॅल कर गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नाेई व उसके गुर्गे काली शूटर के नाम से एक कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी थी। 8 नवंबर की शाम काे दाे नकाबपाेश युवकाें ने बाइक पर आकर बैंक काॅलाेनी में शुभम गुप्ता पर 6 राउंड फायर किए थे।
पड़ताल: लाॅरेंस ने खुद मांगी थी एक कराेड़ की फिराैती, भंवरलाल व साैरभ की चाेरी की अाईडी से जारी सिमकार्ड से काेड भेज हुई थी साेशल मीडिया काॅल
सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी एलडी मित्तल और बाद में उनके दामाद काे की गई साेशल मीडिया काॅल पर बात खुद लाॅर्सम ने ही थी। इसके लिए बीकानेर साेपू के जिलाध्यक्ष माेनू जालप ने भंवरलाल और साैरभ जैन से ली सिमकार्ड पर साेशल मीडिया काेड जनरेट किया। यह काेड जेल में बैठे लाॅरेंस के माेबाइल में साेशल मीडिया अकाउंट पर खुला। उसके जरिए लाॅरेंस ने दाे बार साेशल मीडिया काॅल कर एक कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी थी। यह जानकारी माेनू जालप के गिरफ्तारी के दाैरान जवाहरनगर पुलिस काे मिल गई थी। लेकिन तब लाॅरेंस भरतपुर की जेल में बंद था। अब उसे अजमेर जेल में भेज दिया गया है। तीन दिन पहले जवाहरनगर पुलिस ने उससे अजमेर जेल में जाकर पूछताछ की है लेकिन लाॅरेंस ने सारे आराेप अस्वीकार कर दिए औॉर पूछताछ में सहयाेग नहीं किया। आईटी के एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह से साेशल मीडिया पर की गई काॅल का काेई रिकाॅर्ड नहीं हाेता है। साेशल मीडिया के इसी फीचर का इस्तेमाल कर जेलाें में बंद गैंगस्टर फिराैतियां मांग रहे हैं और गैंग ऑपरेट कर रहे हैं।
बैंक काॅलाेनी में फायर करके भागे दाे बाइकर काैन थे,अभी भी तलाश कर रही है जवाहरनगर पुलिस
धमकियां मिलने के बाद भी राजस्थान की भरतपुर व अब अजमेर जेल में बैठे लाॅरेंस और चंडीगढ़ की जेल में काली शूटर काे एक कराेड़ रुपए नहीं देने पर डराने काे 8 नवंबर की शाम काे बैंक काॅलाेनी में शुभम गुप्ता की कार पर 6 राउंड फायर किए थे। ये दाेनाें नकाबपाेश आराेपी फायरिंग के बाद गायब हाे गए जाे अभी तक 20 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। एसएचओ विश्वजीतसिंह ने बताया कि साेपू बीकानेर के जिलाध्यक्ष माेनू जालप से पूछताछ की गई लेकिन उससे इस संबंध में जानकारी हासिल नहीं हाे पाई कि फायरिंग करने वाले युवक काैन थे। इसलिए आराेपी युवकाें के मिले फुटेज, बाइक और भागने के रास्ताें के आधार पर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले आराेपी काैन थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ