तलवार से सिर में मारकर किया जख्मी

लॉयन न्यूज,बीकानेर। एकराय होकर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी मुश्ताक अली पुत्र सरफुदीन 35 निवासी गोगागेट ने ढालिया पुत्र हुक्माराम,विजय पुत्र भुराराम,युडी पुत्र दुलाराम,सतीश जावा पुत्र देसराज,थानचंद पुत्र प्रेम,शेरू के खिलाफ कोटगेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना 14 नवम्बर की रात्रि को 9 बजे के आसपास पशु अस्पताल गोगागेट की हैं। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर गाली-गलौच की और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने हमला करते हुए थाप-मुक्कों से मारपीट की और तलवार से सिर में मारी। जिससे प्रार्थी के सिर पर चोटें लगी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हरिराम को सौंपी हैं।

Related Posts



टिप्पणियाँ