महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं शक्तिकरण के लिए ‘आवाज’ का आयोजन

उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुरपुरा खुर्द में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम, महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूकता के लिए महिलाओं के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा हेतु तथा त्वरित गति से न्याय के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें पुलिस थाना भोपालगढ़ के थानाधिकारी राजेंद्र खदाव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत हीरादेसर की सरपंच भगवान सिंह सुरपुरा की मौजूदगी में आवाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थानाधिकारी खदाव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी की महिलाएं अब अबला नहीं रही। ये कलेक्टर, पुलिस अधिकारी भी बन रही हैं। इस दौरान प्रकाश जाखड़, आशा सहयोगिनी के साथ ग्रामीण महिलाओं को महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान हैड कांस्टेबल सीता राम, उपसरपंच किरण, एएनएम सरोज जाखड़, लिपिक शारदा, आशा मंजू, सुगन कंवर, हैप्पी बेरा, संतोष, छोटी देवी, कांस्टेबल किशन सैनी, सुरेश, हिम्मत सिंह, इंद्रा सहित गांव की महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Organizing 'Awaaz' for prevention and empowerment of rising crimes against women


टिप्पणियाँ