ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार

अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन जनों को एक शराब की दुकान के सामने सार्वजनिक स्थल से ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 6020 रुपए व ताशपत्ती भी बरामद की।

सिविल लाइन थाना प्रभारी अरविन्दसिंह चारण ने बताया कि पुलिस लाईन रोड महादेव नगर में चाचियावास, थाना गेगल जिला अजमेर निवासी राजेश मेघवाल 29, ई 16 औम नगर थाना किश्चयनगंज जिला अजमेर निवासी विशाल उर्फ टन्नू हरिजन 24,गोडियावास थाना गेगल जिला अजमेर निवासी राम सिंह रावत 26 को सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्ती से रुपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा। तीनों व्यक्तियों के कब्जे से कुल रकम जुआ 6020 रूपये व 52 ताश पत्ती जब्त कर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एएसआई चेतन सिंह, अर्जुन राम हैड कानि, सुवालाल हैड कानि शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जुआ खेलते गिरफ्तार तीन आरोपी


टिप्पणियाँ