भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर कायस्थ समाज ने नहीं निकाली शोभायात्रा, कोरोना गाइडलाइन के अनुसार घरों में की पूजा-अर्चना

चौपासनी कायस्थ समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में सोमवार काे भगवान चित्रगुप्त की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई गई। अध्यक्ष देवेंद्र माथुर व सचिव जगदीशलाल माथुर ने बताया कि कोविड-19 के कारण भैया दूज पर निकलने वाली शोभायात्रा इस बार नहीं निकाली गई। लोगों ने घरों में ही भगवान की पूजा की। अनिल माथुर व अमित माथुर ने बताया कि सू्थला स्थित चित्रांश टेंट‌ पर मुख्य अतिथि गुरु प्रकाशानंद महाराज के सान्निध्य में भगवान चित्रगुप्त के साथ 501 कलम-दवात की पूजा-अर्चना की गई।
केजीएस में भी मनाई जयंती

कायस्थ जनरल सभा की ओर से भी सर प्रताप स्कूल स्थित कायस्थ सभा भवन में चित्रगुप्त भगवान व कलम-दवात की पूजा की गई। नौपत बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। सभा के उपाध्यक्ष निरंजन माथुर ने सभी को दुपट्टा पहनाया तथा संयुक्त सचिव उमेशकरण व मनोज माथुर ने तिलक लगा कर स्वागत किया। कोषाध्यक्ष कमलेश माथुर ने बताया कि दुर्गालाल माथुर ने पूजा-अर्चना कर भगवान चित्रगुप्त की आरती की और 101 कलम की पूजा कर सभी को प्रसाद रूपी कलम का वितरण किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kayastha Samaj did not carry out the procession on the birth anniversary of Lord Chitragupta, according to the Corona guidelines


टिप्पणियाँ