फोरम ऑफ प्राइवेट स्कूल राजस्थान की ओर से शहीद स्मारक पर चल रहे धरने और अनशन के तीसरे दिन गुरुवार को बड़ी संख्या में जयपुर के स्कूल संचालक धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने फीस कटौती के खिलाफ चल रहे आंदोलन में एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार से न्याय मांगा। उन्होंने कहा है कि सरकार जब गुर्जर आंदोलन के प्रतिनिधियों से बात करके उनकी मांगों को मान सकती है, तो निजी शिक्षकों और निजी स्कूलों की मांगों को मानकर उनके साथ भी न्याय करना चाहिए। यहां हेमलता शर्मा और सीमा शर्मा का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा।
स्कूल संचालकों ने अनशनकारियों का भी उत्साहवर्धन किया। धरना स्थल पहुंचने वाले निजी स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल्स में सीडलिंग ग्रुप के डॉ. संदीप बख्शी, एमपीएस से अशोक वेद, एशियन वर्ल्ड स्कूल से ऋषभ गोधिका, सैंड ड्यून्स से अभिमन्यु शर्मा, विद्याश्रम स्कूल से प्रतिमा शर्मा, रेयान ग्रुप ऑफ स्कूल से सुनील, शांति एशियाटिक स्कूल से दीपक अग्रवाल, ज्ञान विहार स्कूल से राकेश उपाध्याय, संस्कार स्कूल से रिया थरियामाल, ट्योलर हाई स्कूल से निर्झर गोयल, महावीर पब्लिक से रश्मि तलवार, वॉरेन एकेडमी से अरुण सोगानी, अमित सोगानी और कल्पना कौल, कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल से आयुष रावत
ज्ञान विहार स्कूल से राकेश उपाध्याय, वर्धमान से मालिनी मलिक, विवेक टेक्नो से इंदिरा सिंह, जेपीएचएस से माला अग्निहोत्री, जेवीपी इंटरनेशनल से गौरव बंसल, इंडो भारत से भारत मुंद्रा, मिलेनियम स्कूल से हिमांशु कटियार, निमावत इंटरनेशनल स्कूल से पंकज निमावत, हिंदुस्तान इंटरनेशनल एकेडमी से विजय कटियार, कैंडलविक स्कूल से राज राठौड़, डिफेंस पब्लिक स्कूल से मीतू शर्मा, एसजीआईटी से डॉ. नूपुर सरीन, रोजरी पब्लिक स्कूल से प्रीति शामिल हैं।
^हम अभिभावकों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हम भी परिवार में रहते हैं। शिक्षक व अन्य सपोर्टिव स्टाफ का परिवार कैसे चलेगा? सरकार ही बताएं कि कैसे 11 लाख कर्मचारियों का परिवार चल पाएगा। मैं इस आंदोलन का समर्थन करती हूं।
- जयश्री पेरीवाल, जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल
^80% फीस लेने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता फीस केस में दे दी है। अब इसके आगे अन्य कोई भी फैसले प्रभावित नहीं रहते।
- डॉ. संदीप बक्शी, जेएनयू व सीडलिंग ग्रुप
^लड़ाई के तरीके विभिन्न हो सकते हैं पर हम इस आंदोलन में पूर्ण रूप से साथ हैं।
- प्रतिमा शर्मा, विद्याश्रम स्कूल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ