रायमलवाड़ा की युवा टीम ने जलाशयों की सफाई की

ग्राम पंचायत रायमलवाड़ा में युवाओं की टीम ने सार्वजनिक पानी के हौद व जीएलआर की सफाई की। जसराज सैन ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत टीम ने मंगलवार को नाइयों का बास, पुराने कुएं के पास वाले पशुओं के पीने की पानी की हौदियों को साफ किया। इसी तरह गांव के सभी सार्वजनिक स्थानों पर बने हुए जीएलआर को साफ किया जाएगा। इस दौरान जसराज सैन, मगसिंह, लक्ष्मणसिंह, तेजपाल सिंह, प्रकाश सैन ओर शैतान सिंह खींची ने सहयोग दिया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आगे भी हम योगदान जारी रखेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ