राशनकार्ड दोहरे मिलने पर कार्रवाई, रिकवरी होगी

पंचायत समिति सभागार में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत नैनवां तहसील क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारों की बैठक जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला रसद अधिकारी ने राशन विक्रेताओं को 28 नवंबर तक राशन कार्ड में आधार सीडिंग से वंचित रहे उपभोक्ताओं की शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करवाने के निर्देश दिए।

सीडिंग समय पर नहीं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बूंदी के प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराम जाट ने राशन विक्रेताओं को उनकी कमियां-ढिलाई बताई। समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। उपभोक्ताओं को जागरूक करने को कहा। हिंडाैली प्रवर्तन निरीक्षक महिकरणसिंह ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का राशन कार्ड की आधार सीडिंग नहीं होगी, वे गेहूं लेने से वंचित हो सकते हैं।
देई. कस्बे में बुधवार को जिला रसद अधिकारी की ओर से नैनवां क्षेत्र के राशन डीलरों की बैठक ली।

इसमें राशनकार्ड में जिन उपभोक्ताओं के आधारकार्ड जुड़े हुए नहीं हैं, उनको जोड़ने के लिए जोर दिया। डीएसओ ने बताया जिन उपभोक्ताओं के राशनकार्ड में आधार नहीं जोड़े जाएंगे, उनका आगामी माह राशन बंद हो जाएगा। इस परेशानी से बचने के लिए 30 नवंबर से पहले पहले सभी उपभोक्ता आधार सीडिंग करवा लें। जिला रसद अधिकारी ने बताया जिस उपभोक्ता का दोहरा राशन कार्ड बना हुआ है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अगर उसने दोनों राशन कार्डों पर गेहूं उठाएं है तो तो उसकी रिकवरी की जाएगी।

5 प्रतिशत से कम आधार सीडिंग होने पर डीलरों काे नाेटिस: आधार सीडिंग 5% से कम होने के कारण जिला रसद अधिकारी ने जिले में 29 डीलरों को नोटिस दिया है, जिनसे आधार सीडिंग नहीं होने का 3 दिन में जवाब मांगा गया है। डीएसअाे ने कहा कि वन नेशन वन कार्ड के तहत सभी उपभोक्ताओं को अपने राशन कार्ड में आधार कार्ड दर्ज करवाना आवश्यक है। साथ ही, जो उपभोक्ता दूसरे कार्डों में भी अपना नाम दर्ज करवाते हैं, वह अपना नाम शीघ्र हटवा लें। जिन उपभोक्ताओं के बालिकाओं की शादी हो गई, जिस उपभोक्ता की मृत्यु हो गई, वे भी अपना राशन कार्ड से नाम हटवा दें। राशन कार्ड से नाम हटवाने के लिए क्षेत्रीय डीलर से संपर्क करें। मीटिंग को प्रवर्तन अधिकारी शिवजीराम जाट व प्रवर्तन निरीक्षक महिकरणसिंह ने संबोधित किया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Action will be taken on receipt of double ration card


टिप्पणियाँ