जलदाय कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत, जांच शुरू

जलदाय विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। कर्मचारी बेसुध अवस्था में रावतभाटा रोड पर मिला था। सीआई ताराचंद ने बताया कि पाटनपोल होलिका खूंट के पास रहने वाले पवन (50) पुत्र गोपाल सिंह हाल निवासी सरकारी स्कूल के पास, शिवपुरा दादाबाड़ी सुबह अधरशिला के पास अचेत अवस्था में मिला।

इसको एमबीएस अस्पताल में ले जाने पर ड्यूटी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल में शिफ्ट करवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पवन को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ