किसान छात्र नेता स्व. रामनारायण चौधरी ‘जिंदा’ के एलबम की लॉन्चिंग गुरुवार को क़ी जाएगी। निर्माता-निर्देशक दिनेश सिलगावा नानण ने बताया कि किसान व छात्र नेता रामनारायण चौधरी की जीवनी पर उनके छात्र जीवन किसान हित के संघर्ष को दिखाया गया है। एमडीआर मीडिया के बैनर तले साथीन जिंदा स्मारक सहित विभिन्न स्थलों पर फिल्मांकन किया गया। एलबम में गायक कलाकार बबलु अणकिया, भंवरलाल भुडानिया अभिनेत्री रीटा शर्मा, चिंटू प्रजापत, प्रेम गोस्वामी ,पवन कुमार बुरडक ने ‘जिंदा’ की जीवनी को जीवंत किया।
एलबम लॉन्च को लेकर जिंदा भक्तों में भारी उत्साह है। एलबम में पुजारी-भंवरराम,मेहराम मायला तिलवासनी, सुभाष भडियार रियां, श्रवण नानण ,दिलीप मुन्दियाडा़, सुरेन्द्र मुन्दियाडा़, महिपाल दुदावत, भागीरथ मुन्दियाडा़, सेठाराम मुन्दियाड़ा, महेन्द्र मुन्दियाडा़, सुरेश जाखड़, सुभाष जाखड़, रामप्रसाद धेड़ु, करण सुथार आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ